फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीडीओ को कोताना में सफाई व्यवस्था मिली ठप

बीडीओ को कोताना में सफाई व्यवस्था मिली ठप

Tue, 14 May 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ को कोताना में सफाई व्यवस्था मिली ठप
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना गांव मेें सोमवार को खंड विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान गांव में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप मिली। बीडीओ ने नाराजगी जताई और सफाई कर्मचारियों को जमकर फटकार लगायी। इस दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों से खुले मेें शौच न करने का आह्वान किया।

सोमवार को खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा औचक निरीक्षण के दौरान कोताना गांव पहुंचे। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान बीडीओ को गांव में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप मिली। जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलने से उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मचारियों को डांट लगाई। बीडीओ ने ग्राम प्रधान को गांव में तीव्रता से विकास कार्य कराएं जाने के निर्देश दिएं। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके उपरांत उन्होंने कैंप लगाकर गांव की महिलाओं, पुरूषों व युवतियों को खुले में शौच न करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करने से कई बीमारियां फैलती हैं। कई बार बीमारियां लाइलाज हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed