फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वर्ण पदक विजेता पहलवान का निरपुड़ा में स्वागत किया

स्वर्ण पदक विजेता पहलवान का निरपुड़ा में स्वागत किया

Sun, 17 Mar 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता पहलवान का निरपुड़ा में स्वागत किया
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में आयोजित समारोह में राजस्थान के जयपुर में हुई 67वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विजय राणा का स्वागत किया। जयपुर में 27 फरवरी से तीन मार्च तक चली प्रतियोगिता में निरपुड़ा गांव निवासी विजय राणा ने एसएसबी की तरफ से भाग लिया। उन्होंने 79 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विजय का अप्रैल माह में होने वाले विश्व पुलिस गेम्स के लिए चयन हुआ है। शनिवार को निरपुड़ा गांव में आयोजित समारोह में स्वर्ण विजेता पहलवान विजय राणा का फूल माला से स्वागत किया। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इससे पहले पहलवान को भड़ल से जुलूस के रूप में गांव लाया इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुधीर राणा का भी ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता सूबेदार हरदन सिंह ने की। संचालन मांगेराम आर्य ने किया। इसमें सहदेव सिंह, संजीव राणा, प्रियवर राणा, डॉ. इकबाल राणा, हरफूल अमीन, नहार सिंह, कृष्णपाल राणा, तेजपाल सिंह, विक्रम, निश्चय राणा, बिजेंद्र राणा, बारू शर्मा, देवेंद्र प्रधान, हरपाल आर्य, सोमपाल फौजी, पप्पन राणा, प्रमोद खलीफा, प्रियव्रत राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed