फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वयसेंविकाओं ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर निकाली रैली

स्वयसेंविकाओं ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर निकाली रैली

Tue, 19 Feb 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
स्वयसेंविकाओं ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर के कॉलेजों मेें चल रहे रासेयो शिविर के अंतर्गत सोमवार को स्वयंसेवकों ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर रैली निकाली।
जेवी कॉलेज की रासेयो प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के सातवेें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया। बाद में बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर के मुख्य मार्गो से जन-जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्वयंसेवकों को डिजिटल इंडिया की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. राम शर्मा, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. विजयपाल, रिंकू, अमन, तसलीम, संजीव का योगदान रहा। उधर इसी कॉलेज की तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नगर के मुख्य मार्ग से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इसमें मुकेश, गौरव, उर्वेश, वसीम, यूसुफ, दिव्यांश, फिरोज, किशोर कुमार आदि रहे।
मुकेश पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed