फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लगातार बारिश से कई जगह मकान गिरे, कई गांवों में बती गुल

लगातार बारिश से कई जगह मकान गिरे, कई गांवों में बती गुल

Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
लगातार बारिश से कई जगह मकान गिरे, कई गांवों में बती गुल
लगातार बारिश से कई जगह मकान गिरे, कई गांवों में बत्ती गुल
विज्ञापन


बागपत। लगातार तीसरेे दिन बारिश से आम जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई गांवों में बिजली गुल रही। देहात में जलभराव सबसे बड़ी समस्या बन गया है। कलक्ट्रेट से किसी तरह पानी निकलवाया गया। कई मकानों की दीवारें गिर गई। सडक़ों पर वाहनों और स्कूलों में बच्चों की संख्या भी प्रभावित हुई है। पिछले दो दिनों में ही 110 मिमी बरसात हो चुकी है।
शुक्रवार को तीसरे दिन भी बारिश ने लोगों के सामने परेशानियां खड़ी कर दी है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देहात में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। जिन गांवों में तालाब हैं। उनमें अधिकांश ओवरफ्लो हो गए हैं। इस कारण गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया है। जिस वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के गड्ढों में पानी भर गया, जिस वजह से कई हादसे हुए। बारिश ने लोगों के सामने आफत खड़ी कर दी है। पुराना कसबे में दो मकानों की दीवारें गिर गई, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। बारिश के चलते बसों में यात्रियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट से निकलवाया गया पानी
बागपत। दो दिन से कलक्ट्रेट में बारिश का पानी भरा हुआ है। फरियादियों से लेकर अफसरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दफ्तरों तक पहुंचने में दिक्कत पहुंची। पैदल और वाहन चालकों को गड्ढों में गिरने के डर से बाहर ही वाहन खड़ा करना पड़ा। सभी समस्याओं को देखते हुए डीएम ऋषिरेंद्र अधिकारियों को समस्या का जल्द निदान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद परियोजना निदेशक एमएल पटेल और एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने पानी निकलवाने के लिए विकास भवन की दीवार को तुड़वाकर पानी की निकासी कराई। जेसीबी से नाला खोदा गया। जिसके घंटों बाद पानी की निकासी होनी शुरू हो गई। इसके अलावा पंपिंग सेट भी लगाए गए है। जल स्तर कम हुआ तो कर्मचारनियों में भी राहत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
शहर और कस्बों में बिजली रही गुल
बागपत। दो दिन से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली का संकट उत्पन्न हो गया। बृहस्पतिवार की रात जहां बत्ति गुल रही, वहीं शुक्रवार की सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली आती-जाती रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ राणा प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से बिजली कटौती की गई है। उसके बाद सभी जगह नियमित बिजली दी गई।
-----------------
यमुना पर लगा लोगों का जमघट
बागपत। बारिश के बाद यमुना के बढ़े जल स्तर को देखने के लिए लोगों का यमुना पर जमघट लगा रहा। वहीं कोई मछली पकडने के लिए पहुंचा तो कोई सैर सपाटे के लिए। युवाओं द्वारा दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने का क्रेज रहा।
----------------
फसलों के बेहतर यह बारिश
बागपत। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि इस बारिश से फसलों को लाभ मिलेगा। धान की फसल को सबसे ज्यादा फायदा है। ईंख की फसल को भी लाभ होगा। धीमी बरसात से जलस्तर बढने की भी संभावना रहती है।
----------------
बच्चों ने मनया रैनी डे, संख्या रही कम
बागपत। स्कूलों में बच्चों की संख्या बेहद कम रही। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बरसात के कारण कम बच्चे पहुंचे। कई स्कूलों पर ताला लटका रहा। शनिवार को भी बारिश की संभावना है।

----------------
अंडरपास बनें खतरनाक, खतरा ही खतरा
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर बनाए गए अंडरपास खतरा बन गए हैं। असारा गांव के अंडरपास में छह फीट से अधिक पानी है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इसी तरह रेलवे लाइन के अंडरपास से लोगों का निकलना दूभर रहा, जबकि आवागमन का अन्य कोई रास्ता नहीं है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed