{"_id":"6a903cd736dc2c74fd04cd7c","slug":"ex-serviceman-dies-after-bike-crashes-into-a-tree-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157750-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पेड़ से बाइक टकराने से पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पेड़ से बाइक टकराने से पूर्व सैनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बालैनी-पुरामहादेव मार्ग पर हरिखेड़ा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरामहादेव मार्ग पर हरियाखेड़ा गांव के पास पूर्व सैनिक राजपाल सिंह (63) की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें घायल पूर्व सैनिक राजपाल सिंह की बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच शुरू कर दी।
डौलचा गांव निवासी राकेश ने बताया कि गांव के पूर्व सैनिक राजपाल सिंह बृहस्पतिवार को बाइक से पुरा महादेव गए थे। दोपहर में पुरा महादेव गांव से घर जाते समय जैसे ही हरियाखेड़ा गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जो किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर हरियाखेड़ा के लोगों की भीड़ लग गई, जिन्होंने बालैनी के निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
प्रधान गुलशन यादव का कहना है कि राजपाल सिंह वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त होने के बाद समाजसेवा कर रहे थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा गौरव सेना में जम्मू में तैनात है, जबकि छोटे बेटे दीपक गाजियाबाद की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। इस मामले में जांच अधिकारी संजय सिंह का कहना है कि पेड़ से बाइक टकराने से हादसा हुआ है। पूर्व सैनिक के परिवार की तरफ से अभी कोई शिकायत भी नहीं दी गई।