{"_id":"5b119fb84f1c1ba76e8b5ad4","slug":"171527881656-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित बड़ौत डिपो मुख्यालय पर स्थापना दिवस को हरित दिवस के रूप मेें मनाया गया। कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एआरएम योगेंद्र पाल सिंह, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन दरोगा आसु चौधरी, वन रक्षक संजय कुमार, वन कर्मी मनोज और विकास ने संयुक्त रूप से किया। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने कहा कि लोग निजी स्वार्थ के चलते पेड़ों का अंधाधुंध कटान कर रहे हैं। इस कारण लगातार पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में स्थिति बहुत विकट हो जाएगी। वन रक्षक संजय ने बच्चों के जन्मदिन, शादी समारोह और अन्य मौकों पर कम से कम एक पौधा रोपित करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर नरेंद्र मान, अजय सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे।