{"_id":"5adf899f4f1c1b62098b66bf","slug":"171524599199-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसई के निरीक्षण से विद्युत कर्मियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई के निरीक्षण से विद्युत कर्मियों में हड़कंप
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र पर सोमवार की रात में एसई ने निरीक्षण किया तो विद्युत निगम के कर्मचारियों मेें हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसई ने केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में एसई ने मुख्य शिकायत केंद्र पर आने वाले कई बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित किया, इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की। इसके अलावा उन्होंने विभागीय रिकार्डों की जांच की। एसई ने कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही करने व बाहरी व्यक्तियों से संपर्क मिलने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की चेतावनी दी।
विद्युत निगम के एसई रामबीर सिंह सोमवार की रात्रि में करीबन साढ़े नौ बजे मुख्य शिकायत केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पर मौजूद एसडीओ चैन सिंह, अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप सिंह व सरकारी लाइनमैन यामीन मेें अफरा-तफरी मच गयी। निरीक्षण के दौरान एसई रामबीर सिंह ने केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में एसई ने मुख्य शिकायत केंद्र में सक्रिय बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित किया और इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। इसके अलावा एसई ने नगर मेें दी जाने वाली सप्लाई का रजिस्ट्रर, नए विद्युत कनेक्शन का रजिस्ट्रर सहित कई अन्य महत्वपूर्ण रिकार्डों की जांच की। एसई ने कर्मचारियों को दो टूक में कहा यदि वे ड्यूटी में लापरवाही करते हैं और उनका संपर्क बाहरी व्यक्तियों से मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने एसडीओ चैन सिंह और अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप को उपभोक्ताओं की शिकायत का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने व बिना जांच किएं विद्युत कनेक्शन न दिएं जाने के निर्देश दिए।