{"_id":"5ad79dcc4f1c1b84098b54e8","slug":"171524080076-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाओं ने दिए आंधी के संकेत, बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं ने दिए आंधी के संकेत, बदलेगा मौसम
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा। तेज हवाओं ने आंधी के संकेत दे दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल को आंधी और बरसात की संभावना है। यही नहीं 24 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग की तैयारी में जुटे किसानों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे हैं।
बुधवार को दिनभर तेज हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिन में कई बार हवाओं की रफ्तार 22 से 24 किमी प्रति घंटा रही है। तेज हवा के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। किसानों को गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य रोक देना पड़ा। हवा तेज चलने के कारण गेहूं की कटाई कर रहे किसान भी परेशान हुए। यही नहीं सड़कों पर दुपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर तेज हवा के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। मेरठ रोड पर भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। धूल भरी हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। उधर, मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि तेज हवा ने आंधी के संकेत दिए हैं। 20 अप्रैल को आंधी आने की संभावना है। यही नहीं 24 अप्रैल तक मौसम का मिजाज खराब रहेगा। सबसे अधिक परेशानी का सामना किसानों को करना पड़ेगा।
किसानों को होगी परेशानी
कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम खराब होने से किसानों को परेशानी होगी। कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित होगा। बुधवार को तेज हवाएं चलने से भी किसानों को परेशानी उठानी पड़ी।