{"_id":"5a8b2d5a4f1c1ba3378b4ee8","slug":"171519070554-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य योजना में 137 किसानों को मिलेंगे विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य योजना में 137 किसानों को मिलेंगे विद्युत कनेक्शन
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किसानों के लिए खुश खबरी है, सामान्य योजना के लिए विद्युत निगम को 137 नलकूप कनेक्शन देने के लिए लक्ष्य मिला है। इसमें किसानों को नलकूप के कनेक्शन दिए जाएंगे।
भूगर्भ जल स्तर गिरने से जिले के सभी ब्लॉक डार्क जोन घोषित किए । इसके बाद विद्युत निगम ने नलकूप कनेक्शन पर पाबंदी लगा रखी थी। इससे किसान परेशान थे। फसल की सिंचाई की व्यवस्था न होने से जनपद के सैकड़ों किसान परेशान थे। प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्या का समाधान निकाला है। जिले के सभी ब्लॉक को डार्क जोन से बाहर कर दिया है। शासनादेश के अनुसार विद्युत निगम को जनपद में सामान्य योजना में 137 किसानों को कनेक्शन देने का लक्ष्य सौंपा है। जल्द किसानों से इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए निगम में सभी प्रक्रिया पूरी कर आवेदन कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह ने कहा कि शासन से सामान्य योजना में 137 किसानों को नलकूप के लिए कनेक्शन आवंटित करने का लक्ष्य मिला है। इच्छुक किसान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे मिलेगा कनेक्शन
एक्सईएन रामबीर सिंह ने बताया कि नलकूप के कनेक्शन लेने के लिए किसानों को अपना खसरा, खतौनी की छाया प्रति, एक शपथ पत्र, 100 रुपये की रसीद कटेगी और एक प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके बाद विद्युत निगम के संबंधित किसान के नलकूप स्टीमेट बनाएगा। किसान को स्टीमेट की धनराशि विद्युत निगम के दफ्तर में संबंधित जमा करानी होगी। इसके बाद निगम संबंधित किसान को कनेक्शन जारी करेगा।