{"_id":"5a15d4b94f1c1bf4688bce3f","slug":"171511380153-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष बने आनंदपाल राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष बने आनंदपाल राणा
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जाट भवन में बागपत ईंट निर्माता समिति की बैठक हुई। इसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया । इसमें अध्यक्ष आनंद पाल सिंह राणा और सचिव राम कुमार को चुना गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता और संरक्षक के रूप में पूर्व चेयरमैन टटीरी प्रमोद गुप्ता, धर्मपाल सिंह को बनाया । नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने कहा कि समिति के हितार्थ कार्य किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश स्तर की समस्याओं के लिए संगठन के साथ मंत्री और शासन के अफसरों से मिलेंगे। इस दौरान धीरज पाल राणा, कृष्णपाल मलिक, बिजेंद्र सिंह, सतीश गुप्ता, मुकेश तोमर, धर्मेंद्र कुमार, सतेंद्र, सुरेंद्र, नगीन गुप्ता, रामवीर मलिक, कुलदीप, राजेंद्र प्रधान, तेजपाल, पुष्पेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन