फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   %साफ हो सड़कें, जनता को मिलें पानी’

%साफ हो सड़कें, जनता को मिलें पानी’

Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
%साफ हो सड़कें, जनता को मिलें पानी’
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। निकाय चुनाव के प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। जगह-जगह चुनावी चर्चाओं का दौर भी चल रहा है। कस्बे में मेरठ रोड पर चुनावी चर्चा के दौरान मतदाताओं ने कहा कि आम सुविधाओं की जरूरत है। सड़कें साफ स्वच्छ हो, कस्बे की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

आम जन को उसके घर तक पेयजल का इंतजाम होना चाहिए। रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिले और व्यापारियों की सुरक्षा के इंतजाम होना चाहिए। कस्बे में सार्वजनिक शौचालय बनने चाहिए। हरिओम गुप्ता ने कहा पानी की बड़ी समस्या है। सरकारी नलकूप ठप हैं, इससे परेशानी होती है। मुकेश रूहैला ने कहा शहर में स्ट्रीट लाइटों का इंतजाम हो। कूड़े को निर्धारित स्थल पर डाला जाना चाहिए। सुमित वर्मा ने कहा कस्बे की पेयजल की समस्या का समाधान होना चाहिए। सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना चाहिए। सुनील ने कहा चुनाव जीतने के बाद आम जन की आम समस्याओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। शहर के प्रमुख बाजारों में शौचालयों की सुविधा की जानी चाहिए। किरण पाल ने कहा कस्बे की सड़कों का सुधार होना चाहिए। यही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से मतदाताओं की उम्मीद है। रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलनी चाहिए। राज कुमार ने कहा कानून व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। जन प्रतिनिधि ऐसा हो, जो शहर के लोगों की बात करें और आम समस्याओं से निजात दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed