{"_id":"5a089d364f1c1b59678bb40a","slug":"171510513974-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का शोषण बर्दास्त नहीं- कुलभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का शोषण बर्दास्त नहीं- कुलभूषण
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में रविवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन किया।
सुभाष चंद शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र मलिक ने की। संचालन ब्लाक अध्यक्ष कुलभूषण ने किया। इसमें ब्लाक अध्यक्ष कुलभूषण ने कहा कि शिक्षकों का शोषण कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों के हकों के लिए आंदोलन जारी है और आगे भी मांगे पूरी न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा पुरानी पेंशन 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक, कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रहास सिंह ने कहा कि एनपीएस 2005 के बाद शिक्षकों व कर्मचारियों पर थोपना एक राजनीतिक षड्यंत्र है। देश में एक विधान, एक टैक्स की प्रणाली लागू है, लेकिन पेंशन पर सरकार की दोहरी प्रणाली अपना रही है। इसमें सुभाष, अंकित, शोभित, राजीव कुमार, पुष्पा, रीतु, संगीता मान, रविंद्र तोमर, कुलदीप शर्मा, विकास, अशोक, मनोज, देवेंद्र आदि रहे।