{"_id":"59bed59f4f1c1b38688b505f","slug":"171505678751-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों पर दर्ज मुकदमा हो खारिज, लाठी चलाने वालों को मिले सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों पर दर्ज मुकदमा हो खारिज, लाठी चलाने वालों को मिले सजा
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रविवार को भी काठा गांव में पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। नोएडा के भट्ठा पारसौल गांव में किसानों की लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता चौधरी मनवीर सिंह तेवतिया काठा गांव में पहुंचे। उन्होंने कहा पीड़ितों पर दर्ज मुकदमा खत्म होना चाहिए और पीड़ितों पर लाठी बरसाने वाले पुलिस वालों को घर भेजा आए। उन्होंने कहा न्याय के लिए संघर्ष करेंगे। सपा नेता डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने भी गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना।
चौधरी मनवीर सिंह तेवतिया ने कहा काठा नाव हादसा दर्दनाक घटना है। पुलिस ने पीड़ितों पर ही लाठी बरसाई है और उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया । पुलिस का यह कृत्य निंदनीय है। पुलिस का नैतिक दायित्व है कि इस केस को तुरंत खत्म करें। शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारों की जीविका की व्यवस्था करें। परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दें। जिन पुलिस वालों ने पीड़ितों पर लाठीचार्ज किया। वे पुलिस में नौकरी करने लायक नहीं है। उनको नहीं पता कहां बल प्रयोग होता है। ऐसे पुलिस वालों को घर भेजा जाए। ताकि आगे इस तरह की घटना न हो। वे न्याय के लिए पीड़ितों के साथ है। पीड़ितों के निर्णय के अनुसार आगे बढ़कर कार्य किया जाएगा। उनके साथ जनपद गाजियाबाद के गांव मंडौला से आरडी त्यागी, सत्यपाल सिंह, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।
उधर, सपा नेता डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने भी काठा गांव में पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने कहा पीड़ितों के ऊपर पड़ी लाठियां सरकार की कथनी और करनी के अंतर को दर्शाती है। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने अन्य पदाधिकारियों के साथ काठा गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा वे हर तरह से पीड़ितों के साथ हैं।