{"_id":"59a472154f1c1bd6018b4615","slug":"171503949333-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीतली में ट्रक और कार भिड़े, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीतली में ट्रक और कार भिड़े, चालक घायल
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सड़कों के गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। सोमवार को सुबह के समय बागपत-मेरठ मार्ग पर मीतली गांव के इंटर कॉलेज के पास ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इससे कार सवार युवक गंभीर घायल हो गया।
धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी युवक जमशेद और मोमिन कार में सवार होकर गांव से किसी काम से सोमवार सुबह बागपत जा रहे थे। जैसे ही कार मीतली गांव के इंटर कॉलेज के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार युवक मोमिन गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को कार से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया । उधर, आरोपी चालक और क्लीनर ट्रक को छोड़कर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सड़क में गड्ढों के कारण हुआ है।