{"_id":"599f2ecd4f1c1be3098b459c","slug":"171503604429-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला न होने पर छात्रों ने किया जेवी कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला न होने पर छात्रों ने किया जेवी कॉलेज में हंगामा
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दाखिला न होने के विरोध में बृहस्पतिवार को छात्रों ने कॉलेज परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुछ बाहरी तत्वों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं छात्र नेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र नेता प्रियवत राणा ने कहा कॉलेज में छात्रों को मेरिट में नंबर आने के बावजूद दाखिला नहीं दिया जा रहा है, जबकि कुछ बाहरी तत्व दूरदराज से आए छात्रों से दाखिला कराने के नाम पर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। अवैध वसूली करने के बाद कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत से उन्हें दाखिला दिया जा रहा है, जो गलत है। इससे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में उन्होंने प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह से भी शिकायत की। शिकायत पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कॉलेज में मेरिट बेस पर दाखिला किया जा रहा है। कोई धांधली नहीं हो रही है। अवैध वसूली की जांच कर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में बसंत बामनौली, यशवंत, सौरभ तोमर, रोहित, प्रदीप तोमर, राहुल, अक्षय, शिवम, दीपक, गौरव आदि रहे।