{"_id":"594ad0b54f1c1b17758b4713","slug":"171498075317-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाईयों ने साइकिल से दिया योग संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाईयों ने साइकिल से दिया योग संदेश
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकली। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा साइकिल चलाना सबसे बेहतर योग है। जो लोग साइकिल चलाते हैं, उन्हें किसी दूसरे योग की जरूरत ही नहीं रहती। सपा सरकार के कार्यकाल में कराए विकास कार्यों का बखान भी किया।
बुधवार को शहर के राष्ट्र वंदना चौक से सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में साइकिल पर योग संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान सपा नेता ओमवीर तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कोर्ट रोड से होते पक्का घाट, मुख्य बाजार, शौकत मार्केट होते दोबारा शहर के राष्ट्रवंदना चौक पहुंची। यहां सपा नेताओं ने शहीदों की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा रैली का उद्देश्य लोगों को योग संदेश देकर जागरूक करना था। उन्होंने कहा सपा सरकार ने जो कहा, वही कर दिखाया, लेकिन भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। नगराध्यक्ष भूरू सभासद, डॉ. शकील अहमद, कृष्णपाल सिंह, सुरेंद्र पंवार, जगपाल यादव, प्रवेंद्र तोमर, जितेंद्र यादव, नगेंद्र सिंह, पुनीत शर्मा, राजू, मनोज बराल, संजय धामा, शफीक सलमानी, डॉ. रियासत, शौकीन, हुकुम चंद, मोहम्मद मोमिन, उस्मान, फरहान कुरैशी, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अंकुर गुर्जर और फुरकान पहलवान आदि रहे।