{"_id":"5c928a56bdec221446318502","slug":"161553107542-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू-मुस्लिम भाईचारें की मिशाल कायम करते हुये होली खेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू-मुस्लिम भाईचारें की मिशाल कायम करते हुये होली खेली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राष्ट्रीय एकता अखंडता, हिंदू और मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम कर समाजसेवियों ने क्षेत्र में सद्भावना बढ़ाने के मुस्लिमों के साथ होली खेली और गांव में पौधारोपण भी किया।
क्षेत्र के गांव टांडा सहित कई गांवों में आंख मीडिया सोशल नेटवर्क के डायरेक्टर और समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय एवं समाजसेवी विनय कुमार आर्य ने मुस्लिम मित्रों के घर जाकर होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी। मुस्लिम मित्रों ने भी समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय के इस प्रयास की सराहना कर उनका स्वागत किया और देश की एकता और अखंडता की इस सुंदर याद में दोनों समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से गांव में पौधा रोपण भी किया। इस मौके पर आरआरडी उपाध्याय ने कहा होली का त्योहार हमें एकता और प्रेम का संदेश देता है, होली केवल हिंदुओं के लिए नहीं बल्कि होली सभी समुदाय के लोगों का पर्व है। इस मौके पर नवाजिश खान ने कहा जब हिंदू भाई हमारे साथ ईद मना सकते हैं तो हम होली क्यों नहीं मना सकते हैं, उपाध्याय की कोशिश ने मुस्लिम समाज को धन्य कर दिया। इस मौके पर विनय कुमार, नवाजिश खान, नदीम खान, हाजी अब्दुल क्यूम, गुलफान अहमद, पिंटू जाट, अमरीश पठान, आस मोहम्मद, अरुण शर्मा, सत्यवीर शर्मा, सुगन चंद सैनी, मनीष शर्मा आदि रहे।