फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रैली निकाल दी अल्जाइमर्स रोग की जानकारी

रैली निकाल दी अल्जाइमर्स रोग की जानकारी

Sun, 23 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रैली निकाल दी अल्जाइमर्स रोग की जानकारी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने अल्जाइमर्स दिवस पर जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत से निकाली। इस दौरान डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि यह रोग वृद्धावस्था में प्रभावित हो जाता है। इससे स्मरण शक्ति में कमी आती है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और नोडल डॉ. यशवीर सिंह ने बताया 60 वर्ष की उम्र के दस व्यक्तियों में से एक व्यक्ति में यह रोग पाया जाता है। 80 से 85 वर्ष के होने तक लगभग आधे वृद्ध व्यक्ति को हो जाती है। इस बीमारी का प्रमुख लक्षण है भूलना। जिससे व्यक्ति को अपना रोज का कार्य करने में परेशानी होती है। हमें घर के वृद्ध व्यक्ति का बच्चों जैसा ही ध्यान रखना चाहिए। सही समय पर इस बीमारी के लक्षण को पहचानाना एवं उसका उपचार करवाना चाहिए। 23 सितंबर तक राष्ट्रीय डिमेंशिया जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। रैली के माध्यम से इस रोग के बारे में जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों ने इस रोग के बारे में रैली के माध्यम से जागरूक किया। सीएचसी के सभी डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन


हेल्थ शिविर में 819 रोगियों की जांच की
बागपत। सीएचसी बागपत में विशेष सेवा सप्ताह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, जयकरण सिंह, जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया। इसके बाद डॉक्टरों ने अस्पताल में पहुंचे मरीजों का उपचार किया। उन्हें दवा दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि शिविर में 819 रोगियों की जांच की। इसमें खांसी, बुखार, दर्द, एलर्जी के पीड़ित मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। शिविर में 36 मलेरिया, बुखार से पीड़ितों के रक्त के नमूने लिए गए। 20 मधुमेह रोगियों की रक्त जांच की। 71 के ब्लड प्रेशर की जांच की। शिविर में परिवार नियोजन की जानकारी दी। साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, राजेश खुराना, विनय त्यागी, जय कुमार, डॉ. विजय गर्ग, डॉ. अभिषेक, फार्मेसिस्ट मनोज कुमार, आस मोहम्मद, सुधीर कुमार, इमरान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed