फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्कूली बच्चों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए संदेश दिए

स्कूली बच्चों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए संदेश दिए

Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए संदेश दिए

विज्ञापन
बड़ौत। खनगर की शिक्षण संस्थाओं मेें बृहस्पतिवार को जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए संदेश दिए।
वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्कूली बच्चों को बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम बताएं और जनसंख्या नियंत्रण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। जेपी पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा 12 सी की छात्रा रेणुका व अन्य छात्रों ने जनसंख्या नियंत्रित के लिए शिक्षा प्रचार व नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। साथ ही बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई। कहा कि जनसंख्या बढ़ने से बच्चों का उचित पालन-पोषण न होने के कारण कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। विजयीभव विद्यापीठ मेें चेयरमैन सतीश मान ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि से देश का विकास रुक गया है, शिक्षित युवा बेरोजगार इधर-उधर दौड़ रहे हैं। देश की स्थिति दयनीय हो गयी है, यदि समय रहते जनसंख्या पर अंकुश नहीं लगाया तो भविष्य में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed