{"_id":"5b3144a24f1c1b36208b50e2","slug":"161529955490-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत और लग्न से खेलों में भाग लें : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत और लग्न से खेलों में भाग लें : एसडीएम
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। भगोट गांव में चल रहे हॉकी कैंप का सोमवार को समापन हो गया। कैंप के दौरान बॉक्सिंग और एथलेटिक का भी प्रशिक्षण दिया । इस दौरान सभी को खेल की कीट देकर सम्मानित किया।
हॉकी एसोसिएशन के जिला सचिव कृपाल सिंह ने बताया कि भागोट गांव में 15 दिवसीय हॉकी कैंप का आयोजन किया । इसका सोमवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि मेहनत, लग्न और ध्यान से ही हर खेल में विजयश्री हासिल की जा सकती है। मेहनत के बल पर ही सभी वह बुलंदियों पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेलों की कीट देकर सम्मानित किया। कोच को खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने की अपील की।
कृपाल सिंह ने बताया कि कैंप के बाद भी सभी खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण जारी रहेगा। जनपद में बॉक्सिंग और एथलेटिक के खिलाड़ियों की फौज तैयार की जाएगा। खेलों के नक्शे में बागपत का नाम लिखा जाएगा। जिस प्रकार से जौहड़ी गांव निशानेबाजों की जननी है, उसी प्रकार भागोट भी हॉकी के खिलाड़ियों जन्म भूमि बनेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान अजीत सिंह, पूर्व प्रधान इंद्रजीत, सूबेदार, राजेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, शिवाली, चौधरी तेजपाल, कोच श्रवण कुमार, वीरपाल सिंह, यशपाल सिंह, बाबर चौहान, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।