{"_id":"5b01c72c4f1c1be1408b6a79","slug":"161526843180-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया
Updated Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया
बड़ौत (बागपत)। श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में हुई। इसमें यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया ।
बैठक की अध्यक्षता अशोक कश्यप ने की और संचालन अनिल कश्यप ने किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज लगातार पिछड़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण समाज मेें फैली बुराइयां, एकजुटता न होना, युवाओं का शिक्षा की ओर ध्यान न देना है। बैठक में युवाओं को संस्कारवान शिक्षा देने और समाज मेें फैली बुराइयों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया । साथ ही यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में समाज के टॉपर को 17 जून को समारोह आयोजित कर सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसमें कृष्णपाल कश्यप, अमित कश्यप, नरेंद्र कश्यप, रणवीर सिंह, भारत कश्यप आदि रहे।