फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमित राय जैन भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाया

अमित राय जैन भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाया

Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमित राय जैन भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाया

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
सामाजिक संगठन भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने शहर के सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध विचारक अमित राय जैन को संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन पद पर मनोनीत किया।
अमित राय जैन के मनोनयन पर सुरेश जैन रितुराज ने कहा है कि अमित राय जैन के मनोनयन से जहाँ भारतीय जैन मिलन अपने उद्देश्यों में सफल होगा, वहीं स्थानकवासी जैन समाज का भी प्रतिनिधित्व मजबूत होगा। अमित राय जैन को उनके मनोनयन पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष वीर डी. सुरेंद्र हेगड़े- बंगलूरू, महामंत्री (प्रशासन) वीर नरेश चंद जैन देहरादून और महामंत्री (संगठन) वीर नरेंद्र जैन राजकमल बड़ौत, नेमी चंद चोपड़ा जैन, पाली- मारवाड, पारस मल छाजेड जैन, मुंबई, विमल चंद धारीवाल जैन, चैनई, राजेंद्र कोठारी जैन, बंगलूरू, सुधीर हरबंस लाल जैन कोटा, जिनेश्वर जैन इंदौर, नरेश लोढ़ा जैन मुंबई, प्रशांत महेश जैन दिल्ली, गौरव राकेश जैन लुधियाना, मनोज जैन नादौन ( हिमाचल), संदीप सन्नी जैन जम्मू ने बधाई दी है।
विज्ञापन


जैन समाज की चारों आमना का संयुक्त संगठन हैं भारतीय जैन मिलन
सामाजिक संगठन भारतीय जैन मिलन वर्तमान समय में कश्मीर से कर्नाटक तक 19 क्षेत्रों में विभाजित 1280 शाखा का विशाल संगठन है, इसके अंतर्गत दिन-रात हजारों वीर/ वीरांगना एवं युवा वीर जैन समाज की सभी आमना के साथ एकजुट होकर धार्मिक जैन संस्कार, समाज सेवा, नैतिक शिक्षा में संलग्न, कुष्ठ आश्रमों में सेवा, गोशाला में चारा प्रबंधन आदि कार्यों में कार्यरत रहते हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed