{"_id":"5af354b54f1c1b65098b8c02","slug":"161525896373-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदानुकुल आचरण से मानव कल्याण:आर्यजिवाना में सामवेद यज्ञ का पांचवा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदानुकुल आचरण से मानव कल्याण:आर्यजिवाना में सामवेद यज्ञ का पांचवा दिन
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेदानुकुल आचरण से मानव कल्याण : प्रो. बलजीत सिंह
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल स्कूल में चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ के पांचवें दिन बुधवार को वेद उपदेश देते हुए प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि वेद मार्ग को अपनाकर ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा पाश्चात्य संस्कृति और विचारधारा से समाज में बहुत सारी बुराइयों ने जन्म लिया है। अधिकतर ग्रामीण नशाखोरी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब भी अपराधों का बड़ा कारण है। कन्या भ्रूण हत्या तमाम प्रयासों के बाद भी नही रुक रही है।
उन्होंने कहा वैदिक विचारधारा को अपनाकर ही समाज में व्याप्त कुरीतियाें से बचा जा सकता है और वेद मार्ग पर चलने वाले मनुष्य का कल्याण संभव है। यज्ञ की पूर्णाहुति बृहस्पतिवार को होगी। इसके बाद वर्तमान परिवेश में चौधरी चरण सिंह के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी होगी। इसमें सामाजिक चिंतक, शिक्षाविद और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।