{"_id":"5ae22ca64f1c1b87028b6ab0","slug":"161524772006-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय में हंगामा
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में एक व्यक्ति ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि उसके 18 माह के पुत्र आदिल को डॉक्टरों ने खून की कमी बताई है। जिला अस्पताल में कभी उसे आठ नंबर में भेज दिया जाता है तो कभी अन्य कक्ष में। तीन दिन से परेशान किया जा रहा है। अपने पुत्र को देखकर देखकर वह पूरी तरह आहत है। हंगामा बढ़ता देख चिकित्सकों ने बच्चे को भर्ती करते हुए उपचार शुरू कराया। उधर, एक महिला ने भी एक्स-रे कक्ष के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक की गई। काफी देर बाहर उसे शांत कर अस्पताल से भेज दिया ।
विज्ञापन