फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विधि विधान से होलिका दहन

विधि विधान से होलिका दहन

Fri, 02 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विधि विधान से होलिका दहन
बागपत। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में विधि विधान से जिलेभर में होलिका दहन किया गया। पंडितों ने पूजा अर्चना की और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। होली की खुशी में ढोल की थाप पर युवा जमकर थिरकते दिखे। एसपी जयप्रकाश ने शहर में पुलिस के साथ गश्त की। होली चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में जिले में करीब 625 जगह होलिका दहन किया गया। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में पहले पूजन हुआ। होलिका दहन देखने के लिए जगह-जगह सैकड़ों लोग जमा रहे। बागपत के होली चौक पर होलिका दहन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। बागपत, खेकड़ा, दोघट, टीकरी, छपरौली, अमीनगर सराय, पिलाना, रमाला, कंडेरा समेत जिले में जगह-जगह होलिका दहन किया गया। पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया कि प्रदोष काल में होलिका दहन शुभ होता है। रात आठ बजकर 50 मिनट तक ही होलिका दहन शुभ रहा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की, इसके अलावा बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में गश्त की गई। देर रात तक होलिका दहन स्थलों पर युवा ढोल की थाप पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed