{"_id":"5a984b674f1c1b8e238bb793","slug":"161519930215-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर गुफा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर गुफा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा मंदिर में होली के मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बाबा के जयकारे लगाए । बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे से श्रद्धालु लाइन में खड़े हो गए। बारी-बारी से मंदिर में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर दूध और जल से अभिषेक किया। पूजा अर्चना कर समृद्धि की कामना की।
बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित प्रसिद्ध गुफा वाले बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं का रैला उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए । दोपहर दो बजे तक लोगों की भीड़ रही। शाम बजे बजे तक भी प्रसाद चढ़ाने के लिए लोग पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया। मंदिर में पहुंचने के लिए में करीब एक किमी का रास्ता श्रद्धालुओं को तय कर बाबा के दर पहुंचे। वहां लंबी लाइन में लगने के बाद प्रसाद चढ़ाया, दूध और जल से बाबा का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर पर हलवा, पूरी और खीर के प्रसाद का वितरण किया। बाबा पर प्रसाद चढ़ाकर लौटकर आने वाले को खीर का प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं को भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद रहा। भीड़ को लाइन में करने के लिए काफी मेहनत करते रहे। गुफा बाबा मंदिर पर आसपास के गांवों, जिलों के अलावा दिल्ली और हरियाणा से भी श्रद्धालु पहुंचे और मन्नत मांगी।
श्रद्धालुओं की भीड़ देख किया रूट डायवर्ट
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया। बड़ौत जाने वाले वाहनों को नैथला मोड़ से होते भेजा। सभी बड़े वाहनों को मोड़ पर रोक दिया । बड़ौत की तरफ से लधवाड़ी मोड़ के पास वाहनों को खड़ा करवाया । एसडीएम विवेक कुमार यादव और सीओ दिलीप कुमार ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस दिनभर मंदिर के सामने जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही।