{"_id":"5a7b56e84f1c1bb3208b7fb8","slug":"161518032616-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण नहीं करने का आरोप
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। शीतकालीन भ्रमण के दौरान मंगलवार की रात्रि में तहसीलदार, नायाब तहसीलदार और बीडीओ जौहड़ी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर पर राशन वितरण न करने का आरोप लगाया, वहीं अन्य ग्रामीणों ने पेंशन सहित अन्य शिकायतें गिनाईं।
तहसीलदार मांगेराम, नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र और बीडीओ प्रेम चंद मंगलवार की रात्रि जौहड़ी गांव पहुंचे और गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव मेें विकास कार्य मानक के अनुरूप चलते मिले। वहीं साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक मिली। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड व पेंशन न बनने, बिजली सप्लाई न मिलने की शिकायत की। तहसीलदार नेे ग्राम सचिव विकुल को विभागीय रिकार्ड पूरा रखने और गांव में विकास कार्य सही मिलने पर प्रोत्साहित किया। संचालन एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने किया। इसमें ग्राम सचिव सतीश, भूपेंद्र, रोहित, विकुल आदि रहे।