{"_id":"5a7a053e4f1c1bf17b8b5ef3","slug":"161517946174-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र को सम्मानित किया
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो स्वर्ण पदक जीतने वाले
छात्र को सम्मानित किया
बिनौली (बागपत)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना गुलियान में मंगलवार को अंबेडकर नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले बारहवीं के छात्र नितिन सोलंकी को स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कृत किया।
जिवाना गुलियान निवासी किसान प्रमोद कुमार का पुत्र नितिन सोलंकी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। इस छात्र ने मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में एसोसिएशन फोर नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में एक से 5 फरवरी तक चौथे अंबेडकर नेशनल गेम्स में भाग लिया। उसने लंबी कूद पुरुष वर्ग और 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक पाया। स्कूल संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य और निदेशक डॉ. अनिल आर्य ने पदक जीतने पर छात्र को पुरस्कृत किया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, नितिन शर्मा, ऋषिपाल सिंह, काजल राजपूत, अनु चौहान, सविता सिवाच, ऋतु आदि रहे।