{"_id":"5a6f6ef24f1c1b8b268b72a9","slug":"161517252338-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के छात्र को खेलमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के छात्र को खेलमंत्री ने किया सम्मानित
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित समारोह में खेल मंत्री से सम्मानित हुए खिलाड़ी आशीष कुमार का स्वागत किया और ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने दीप जलाकर किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि गर्व की बात है कि संस्था के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के बल पर देश-विदेश में संस्था का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने बताया कि स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र आशीष कुमार पुत्र सोहन वीर सिंह को 2016 में नेशनल एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ । इसे लेकर कुछ दिन पहले पद्मश्री सईद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम लखनऊ में आशीष कुमार को खेल मंत्री चेतन चौहान ने 35 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया है। आशीष को संस्था अध्यक्ष डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।