{"_id":"5a5fa1de4f1c1b61268b4eba","slug":"161516216798-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर मिल मालिक जाना चाहिए जेल- संजीव बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर मिल मालिक जाना चाहिए जेल- संजीव बालियान
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद संजीव बालियान ने कहा कि मलकपुर मिल का भुगतान अब तक हो जाना चाहिए था या उसका मालिक जेल जाना चाहिए था, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी क्या कारण रहा, उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं मिली।
बुधवार को नगर पालिका में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी मिलों ने गन्ने का भुगतान कर दिया है, लेकिन मलकपुर चीनी मिल ने अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं किया। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री से भी बातचीत की। अब तक भुगतान हो जाना चाहिए था या मिल मालिक को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए था।
उन्होंने बताया कि बड़ौत - मुजफ्फरनगर तक सड़क का निर्माण विश्व बैंक द्वारा किया जाएगा। इसका टेंडर भी जारी हो गया है। इस पर 265 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया। मुजफ्फरनगर की सीमा में पेड़ काटने की स्वीकृति वन विभाग ने करा दी। जबकि बागपत जनपद क्षेत्र में अभी तक नहीं हुई है। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े दो बदमाशों में सन्नी नामक युवक नगर पालिका के कर्मचारी का बेटा है। वह निर्दोष है। उन्होंने इस संबंध में एडीजी से बात की है। उन्होंने कहा वे इसकी पुन: जांच कराएंगे और निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। इस दौरान चेयरमैन अमित राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, छपरौली के चेयरमैन संजीव खोखर, जसवीर सोलंकी, बिजेंद्र शर्मा, नितिन शर्मा, राजन जैन, जेके सरोहा, चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर, अंकित तोमर, सचिन जैन, विरेश तोमर आदि रहे।