फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वाजिदपुर में शहीद को श्रद्धांजली देने पहुंचे जयंत चौधरी

वाजिदपुर में शहीद को श्रद्धांजली देने पहुंचे जयंत चौधरी

Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
वाजिदपुर में शहीद को श्रद्धांजली देने पहुंचे जयंत चौधरी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देने वाजिदपुर पहुंचे और परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शहीद के मासूम बच्चों को देखकर जयंत चौधरी भावुक हो गए।
बुधवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शहीद अंकित तोमर के परिजनों को श्रद्धांजलि देने के लिए वाजिदपुर गांव पहुंचे। वहां पहुंचकर पहले उन्होंने शहीद के पिता जयपाल सिंह से पूरी जानकारी ली और कहा कि ऐसे जांबाज को जितना सम्मान दिया जाए, उतना कम है और वे इसके लिए पार्टी स्तर पर भी प्रयास करेंगे। इसके बाद उन्होंने शहीद अंकुर तोमर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में शहीद की पत्नी नेहा को शोक संवेदना प्रकट की। इसी दौरान जब शहीद का बेटा दक्ष और बेटी अभि को देखा तो वे भावुक हो उठे और कुछ बोल नहीं पाए, बस उन्हें लाड़ किया। इसके बाद उन्होंने शहीद के पिता जयपाल सिंह से अलग बातचीत की और चौधरी अजित सिंह का संदेश भी उन्हें दिया। इस दौरान छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, पूर्व विधायक साहब सिंह, डॉ. महक सिंह, वीरपाल राठी, डॉ. जय कुमार, डॉ. अजय तोमर, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, अहमद हमीद, रालोद नेता अश्वनी तोमर, देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, धीरज उज्ज्वल, रालोद युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, सतीश चौधरी, राम कुमार चेयरमैन, कर्नल ब्रहम पाल सिंह तोमर, प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, मनोज तोमर, मित्र मुनि, धर्मपाल, इंद्रपाल, विकास बाछौड़, जमीरुद्दीन अब्बासी, तेजपाल ठेकेदार, राजू तोमर सिरसली, रविंद्र हट्टी, सुरेश राणा, कुलदीप गुराना आदि रहे। इसके बाद जयंत चौधरी लौहड्ड़ा गांव में पूर्व प्रधान रामकिशन के घर शोक संवेदना व्यक्त करने भी पहुंचे। कुछ दिन पहले ही पूर्व प्रधान का निधन हुआ है।
विज्ञापन


शहीद की दादी से गले मिलकर रो पड़े जयंत चौधरी
बड़ौत। जिस समय जयंत चौधरी शहीद की दादी सोना देवी को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तो दादी दहाड़ मारकर रोने लगी और जयंत चौधरी को अपने गले से लगा लिया। तो जयंत चौधरी की आंखों से आंसू भी बह निकले। काफी देर तक दादी ने उन्हें अपने गले से लगाए रखा, तो जयंत चौधरी ने कहा कि अंकित तोमर आपका बेटी ही नहीं, हमारा भाई भी है और हम भी आपके बेटे हैं। वह शहीद हुआ है, उसकी भरपाई हम करेंगे और आपके सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद को दिलाया जाएगा सम्मान - जयंत चौधरी
बड़ौत। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा शहीद अंकित तोमर के सम्मान के लिए पार्टी स्तर पर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा और प्रयास किया जाएगा कि 26 जनवरी को ही उनके परिजनों को सम्मान दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शहीदों के गांवों के समग्र विकास की योजना तैयार की है। हम यूपी सरकार से मांग करेंगे कि इसी योजना में वाजिदपुर गांव का भी विकास किया जाए, ताकि शहीद का नाम हमेशा जाना जाए। उनके नाम से सड़कें बनवाई जाए। उनसे जब पूछा गया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी क्या रणनीति रहेगी। इस समय बात करना उचित नहीं है, लेकिन वे पहले संगठन को मजबूत करने में लगे है और 2019 का लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा।


किशनपुर बराल में जयंत चौधरी का स्वागत
रमाला (बागपत)। बुधवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी वाजिदपुर में शहीद अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देने के बाद शामली के लिए चलते तो किशनपुर बराल में रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोक लिया और उनका स्वागत किया। इसके बाद वे शामली के लिए चले गए। स्वागत करने वालों में नवीन तोमर, वीरेंद्र कुमार, सुखवीर सिंह, आशू शर्मा, सुधीर दूहड, प्रवीण दूहड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed