{"_id":"5a2c2f184f1c1b9f678c06c9","slug":"161512845080-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 2864 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2864 वादों का निस्तारण
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2864 वादों का निस्तारण
बागपत। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 2864 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें लाखों रुपये शमन शुल्क वसूला गया। प्रभारी जिला न्यायाधीश तेज बहादुर सिंह ने कहा कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादकारियों को लाभ उठाना चाहिए।
न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी जिला न्यायाधीश तेज बहादुर सिंह ने की। उन्होंने प्रत्येक कोर्ट का निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव निशांत मान ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक कुल 2864 वाद निस्तारित किए गए। इनमें मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के 11 केस का निस्तारण कर 26 लाख 65 रुपये पीड़ितों को दिलाए गए। इसके अलावा उत्तराधिकार के 24 केसों का निदान करते हुए पीड़ितों को 11 लाख 23 हजार 519 रुपये दिलाए गए। वहीं बैक ऋण से संबंधित 81 वादों का समाधान करते हुए 60 लाख 55 हजार 677 रुपये बैंक ऋण वसूला गया। इसके अलावा राजस्व व अन्य मामलों का निस्ताण किया गया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी रमेश चंद दिवाकर, समरपाल सिंह बालियान, डॉक्टर मनु कालिया, शक्तिपुत्र तोमर, विपिन कुमार, मुकेश कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।