फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समाज पश्चिमी संस्कृति की तरफ भाग रहा है- बलजीत आर्य

समाज पश्चिमी संस्कृति की तरफ भाग रहा है- बलजीत आर्य

Tue, 05 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
समाज पश्चिमी संस्कृति की तरफ भाग रहा है- बलजीत आर्य
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के संस्थापक और संरक्षक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा वर्तमान समय में समाज पश्चिमी संस्कृति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। समाज की सबसे आधारभूत इकाई परिवार टूट रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच ने हलालपुर गांव में सकुर्मपाल सिंह आर्य के आवास पर शराबखोरी, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, जातिवाद, संप्रदायवाद, भ्रष्टाचार आदि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागृति पैदा करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें मंच के संरक्षक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा सर्वोदय की भावना की बजाय स्व उदय की भावनाएं बलवती हो रही है। उन्होंने कहा शराबखोरी, कन्या भ्रूण हत्या, जातिवाद समाज को खाए जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं पश्चिमी उप्र किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरपाल राठी ने कहा चौधरी चरण सिंह का जीवन एक सादा, पवित्र और एक श्रेष्ठ जीवन रहा। युवा पीढ़ी को चौधरी चरण सिंह के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देनेे, बच्चों की शादी में दहेज नहीं लेने और शराब का सेवन नहीं करने पर बल दिया। इसकी अध्यक्षता बाबू राम ने की। संचालन योगेंद्र आर्य ने किया। इसमें विक्रम सिंह आर्य, राधेश्याम शर्मा, डॉ. कृपाल सिंह, जगदीश, चौधरी चंद्रपाल सूबेदार, बिजेंद्र सिंह, नूर मोहम्मद, चौहल सिंह, मा. धर्मवीर सिंह, महक सिंह, जगदेव, सुधीर, चंद्रपाल सिंह, प्रकाश आर्य, राममेहर शर्मा, राजु प्रधान, देवेंद्र प्रधान, कृष्णपाल शर्मा, सुकर्मपाल आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed