{"_id":"5a04a8be4f1c1b76678ba4da","slug":"161510254782-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरी समाज को मिलेगा एससी का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरी समाज को मिलेगा एससी का प्रमाणपत्र
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरी बिरादरी को जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने का प्रकरण सुलझता दिख रहा है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने तीनों एसडीएम को निर्देश दिए कि जांच के बाद कोरी समाज को एससी का प्रमाणपत्र जारी किया जाना चाहिए। प्रकरण को उठाने वाली खेकड़ा की कांग्रेस उम्मीदवार अब चुनाव नहीं लड़ सकेंगी, क्योंकि खेकड़ा पालिका को पिछड़ा वर्ग का आरक्षण दिया गया है।
कांग्रेस की उम्मीदवार बनाई गई भगवती देवी ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। उनका कहना था कि पूर्वांचल में कोरी बिरादरी को एससी का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है, लेकिन मेरठ मंडल के बागपत जिले में नहीं दिया जा रहा है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि उन्होंने प्रकरण में संबंधित अधिकारियों से लखनऊ में बातचीत की। इसके बाद तीनों उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरी समाज को एससी का प्रमाणपत्र जांच के बाद जारी किया जाए। उधर, भगवती देवी निकाय चुनाव नहीं लड़ सकेंगी, क्योंकि खेकड़ा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।