{"_id":"597a40dd4f1c1bf42c8b45a9","slug":"161501184221-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने मारे छापे
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। जिला कृषि अधिकारी बागपत ने बृहस्पतिवार को बरनावा और बिनौली में कीटनाशक और खाद विक्रेताओं के यहां छापेमारी की, जिससे कीटनाशक विक्रेताओं मेें खलबली मच गई।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. संतराम कनिष्ठ लिपिक अनुज कुमार के साथ सबसे पहले बिनौली मेें स्थित कृषि रक्षा इकाई और राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने स्टाक रजिस्टर की जांच कर सतपाल सिंह से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को बताया कि विभिन्न परिस्थितियों में योजनाओं के तहत जो किसान कृषि रक्षा इकाई से रसायन व कीट खरीदेगा उसका अनुदान उसे डीपीटी के माध्यम से सीधा उसके खाते में भेजा जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने बिनौली मेें स्थित कीटनाशक व खाद विक्रेताओं के यहां पर छापेमारी की। यहां पर धामा किसान सेवा केंद्र पर विक्रेता अनुज धामा को निर्देश दिए कि कीटनाशक किसानों को उचित दरों पर दी जाए। इसके उपरांत अजय कृषक सेवा केंद्र बिनौली, तोमर कीटनाशक केंद्र बरनावा पर छापेमारी की।