फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   160 cases of liquor recovered from canter, driver arrested

हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब पुलिस ने पकड़ी

Tue, 25 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
160 cases of liquor recovered from canter, driver arrested
कैंटर से 160 पेटी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। हरियाणा से आयशर कैंटर में भरकर लाई जा रही डेढ़ लाख रुपये की अवैध शराब बिनौली रोड चौकी पर पुलिस ने पकड़ी है। आरोपी चालक को दबोच लिया गया है।

थाना प्रभारी अजय शर्मा को रविवार रात सूचना मिली कि कैंटर नंबर यूपी 17 टी 5351 में हरियाणा से शराब लाई जा रही है। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जैसे ही उसे रुकवाया चालक उतरकर भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने उसे घेरकर दबोच लिया और गाड़ी सहित कोतवाली ले आई। गाड़ी की तलाशी लेने पर हरियाणा की शराब मिली। चालक की पहचान सतेंद्र पुत्र नरेश कुमार रोशनगढ़ थाना बालैनी जनपद बागपत का रहने वाला बताया है। कैंटर में 160 पेटी शराब लदी थी, जिसे लेकर वह मेरठ जा रहा था। शराब की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed