फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 year old demand met, city panchayat became rote

16 साल पुरानी मांग पूरी, नगर पंचायत बना रटौल

Mon, 21 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
16 year old demand met, city panchayat became rote
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। फूलों की खुशबू और आम की मिठास से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले रटौल को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। 16 साल पुरानी मांग पूरी होते ही ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल है। शहरी क्षेत्र का दर्जा मिलते ही रटौल में विकास कार्य होने की उम्मीद बंध गई है। सोमवार को नगर विकास विभाग ने रटौल को नगर पंचायत की स्वीकृति दे दी। जिला पंचायत सदस्य मुबिस्सर ने बताया कि 16 साल से गांव के लोग नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। विकास की दृष्टि से गांव पिछड़ा हुआ था, अब विकास होगा। जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर ने खुशी जताई। समाजसेवी हाजी मुंतजिर ने कहा कि पुरानी मांग पूरी हो गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ जाकिर हसन ने कहा कि रटौल का विकास होगा।
चार साल से लटका था प्रस्ताव
बागपत। सपा सरकार में रटौल को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव साल 2016 में तैयार किया था, लेकिन दर्जा नहीं मिल सका। दिसंबर 2019 में प्रशासन ने लोगों से नगर पंचायत बनाने को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर नगर विकास विभाग को भेज दी गई थी।
विज्ञापन

इनसेट
बागपत की छठी नगर पंचायत होगी रटौल
बागपत। जिले में बागपत, बड़ौत, खेकड़ा नगर पालिका हैं, जबकि अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, छपरौली, दोघट और टीकरी नगर पंचायत हैं। रटौल को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद यह छठी नगर पंचायत बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ऐसा है रटौल
कुल जनसंख्या 17869
कुल घर 2761
महिला 8516
साक्षर 7819
नोट : आंकड़े साल 2011 की जनगणना के।
वर्तमान में आबादी 21 हजार
बागपत। रटौल की वर्तमान में आबादी करीब 20 से 21 हजार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत बन जाने से शिक्षा और चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed