फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 injured in truck-Magic game

ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में 16 घायल 

Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
16 injured in truck-Magic game
हादसे में घायल महिला। - फोटो : amar ujala
 बागपत-मेरठ मार्ग पर आगे निकलने की दौड़ में मैजिक वाहन, सड़क किनारे खड़े रेत के ट्रक से भिड़ गया। इसमें चालक समेत 16 यात्री घायल हो गए। घयलों में तीन शिक्षिका भी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को गाड़ी से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


  बागपत से एक मैजिक रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे यात्रियों को लेकर मेरठ जा रही थी। जैसे ही वाहन पिलाना भट्ठे के पास पहुंचा, तभी वहां पर पहले ही रोड किनारे खड़े रेत के ट्रक से मैजिक की भिड़ंत हो गई। गाड़ी के चालक भूरु के अलावा जानी निवासी रुस्तम, अलीशेर व उसकी बेटी आयसा (5), शिक्षिका गरिमा अग्रवाल, दीप्ति सिंह, सरिता देवी, बागपत निवासी सोनू, अफजल, शिवकुमार, अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सुरेंद्र, बड़ौत निवासी भरत सिंह, मीतली निवासी प्रदीप घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और लोगों ने मिलकर घायलों को गाड़ी से निकाला और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि कई घायल दूसरे वाहनों में सवार होकर चले गए। गाड़ी में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक बहुत तेज गति से मैजिक चला रहा था। एक अन्य गाड़ी भी मेरठ ही जा रही थी। दोनों चालकों में आगे निकलने की होड़ लगी हुई थी। इसी कारण यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


हादसे में बाप-बेटा घायल, भैसे की मौत 
पिलाना। रोशनगढ़ निवासी किसान नूरु अपने बेटे साहिद के साथ रविवार सुबह भैंसा-बुग्गी में सब्जी लेकर कस्बा अमीनगर सराय जा रहा था। जैसे ही बुग्गी पिलाना भट्ठे के बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर ने बुग्गी में टक्कर मार दी। इसमें भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई किसान नूरु और उनका बेटा साहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नूरु की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने बाइक को टक्कर मारी, मां-बेटा घायल 
बागपत। हरचंदपुर निवासी सरफराज अपनी मां फरीदा के साथ बाइक द्वारा रविवार दोपहर घर से बागपत आ रहा था। जैसे ही वह महिला थाने के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से जा रही स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed