फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जलनिकासी न होने से शूटरों ने किया प्रदर्शन

जलनिकासी न होने से शूटरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
जलनिकासी न होने से शूटरों ने किया प्रदर्शन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत रोड से पिछोकरा गांव के मैन रास्ते की जर्जर हालत और जलनिकासी न होने से परेशान राष्ट्रीय निशानेबाजों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा।

मेरठ बड़ौत मार्ग से पिछोकरा गांव मे जाने के लिए एक मैन रास्ता है, इसकी हालत काफी जर्जर है, इस कारण रास्ते पर जलभराव रहता है, जिस कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते पर जलनिकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। मैन रास्ते पर ही स्थित यूथ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी है, जहाँ पर युवा निशानेबाजी का प्रशिक्षण लेते हैं। बृहस्पतिवार को शूटिंग एकेडमी के राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजों ने गांव के इस मार्ग को बनवाने और जलनिकासी को लेकर प्रदर्शन किया। निशानेबाजों ने कहा कई बार ग्राम प्रधान को जल निकासी की समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक प्रधान के स्तर पर कोई करवाई नहीं की गई। निशानेबाजों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी से मिलेगा। इस दौरान शूटिंग कोच अरविंद तोमर, वाजिद अली, सुमित कुमार, जाहिद, अभिषेक बालियान, गगन तोमर, विक्की, शिवम, नितिन, सुयेब, प्रशांत, भरत तोमर आदि रहे। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान पिछोकरा सलमा का कहना है कि इस मार्ग का प्रस्ताव हो चुका है, जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed