फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पालिका के तीन में से दो ओवर टैंक खराब

पालिका के तीन में से दो ओवर टैंक खराब

Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पालिका के तीन में से दो ओवर टैंक खराब
सैकड़ों परिवारों को पेयजल उपलब्ध नहीं, पालिका ने शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में 135 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति पेयजल की आवश्यकता के विपरीत नगर पालिका के पास 110 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति पानी उपलब्ध है। इसके अलावा पालिका के तीन में से दो ओवर हेड टैंक खराब हैं। पालिका अधिकारियों की लापरवाही से पालिका क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दूसरी तरफ पालिका के ईओ ने बताया कि पालिका लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गंभीर है। पालिका ने प्रपोजल बनाकर शासन को भेजा है, वह वहां विचाराधीन है।
पालिका के नगर क्षेत्र में तीन ओवर हेड टैंक हैं और 19 नलकूप हैं। पालिका नलकूपों से सीधे पानी की सप्लाई नगरवासियों को करती है। सूत्रों के अनुसार वर्तमान समय में पालिका का एक ओवर हेड टैंक चालू हालत में है, जबकि दो ओवर हेड टैंक खराब हैं। नगरीय क्षेत्र में पेयजल के 12 हजार लोगों के पास कनेक्शन हैं। सूत्रों के अनुसार नगर पालिका 110 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति पानी की सप्लाई करती है, जबकि 135 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति पानी की आवश्यकता है। सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 25 लीटर कम की पेयजल आपूर्ति की जा रही है है। गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता कम होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहरी क्षेत्र में कई मोहल्ले है, जहां कम दबाव होने के कारण पानी सप्लाई नहीं हो रही है, कुछ स्थानों पर पाइप लाइन बिछाई नहीं गई है। स्थानीय नागरिक कई बार पालिका अधिकारियों से पेयजल सप्लाई बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। पालिका अधिकारियों की मनमानी के कारण लोगों में पालिका अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पालिका के ईओ शंभूनाथ प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका ओवर हेड टैंक की मियाद खत्म हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पालिका क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए चार ओवर हेड टैंक और 15 किलोमीटर पेयजल पाइप लाइन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है जोकि शासन में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के पास होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को पेयजल की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed