फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   योग करने से ही स्वस्थ रहेगा शरीर

योग करने से ही स्वस्थ रहेगा शरीर

Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
योग करने से ही स्वस्थ रहेगा शरीर
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के शिव मंदिर पार्क में दस दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ जो विश्व योग दिवस 21 जून तक चलेगा। शिविर का संचालन युवा भारत संगठन के जिला प्रभारी प्रदीप कुमार और योग प्रचारक विनेश कुमार द्वारा यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। साधकों को बताया कि बिना योग किए हम इस प्रदूषित वातावरण में स्वस्थ नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि हमें मन, वाणी व्यवहार, विचार के स्तर पर यदि स्वस्थ व सुखमय रहना है तो नियमित योग को अपनाना होगा। 21 जून को पांचवां विश्व योग दिवस समारोह डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी के मैदान में मनाया जाएगा। संगठन की ओर से विभिन्न पार्कों, सार्वजनिक स्थल पर योग कक्षा लगाकर योग दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए कस्बे को योगमय बनाने का पूरा प्रयास होगा। योग शिविर में तिलकराम वशिष्ठ, सुशील कुमार त्यागी, विनेश कुमार, ज्योति शर्मा, नीरज चौहान, पवन कुमार, जयनंद, रामकुमार, मुकेश, प्रविंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed