{"_id":"5d01569dbdec2207140c82dd","slug":"15603687888-kahkra-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर कंटेनर खड़े ट्रक में टकराया, चालक हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर कंटेनर खड़े ट्रक में टकराया, चालक हेल्पर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कंटेनर खडे़ ट्रक में टकराया। इससे कंटेनर चालक और हेल्पर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
राजस्थान के धौलपुर निवासी बलबीर पुत्र पूरन सिंह कंटेनर चलाता है। वह चेन्नई से कंटेनर में फ्रिज लादकर जम्मू जा रहा था। बुधवार को सुबह करीब चार बजे वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंचा। तभी कंटेनर खड़े ट्रक में टकरा गया। इससे कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही कंटेनर चालक बलबीर व हेल्पर जितेंद्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां हेल्पर जितेंद्र की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
इसके अलावा दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर तेज गति के साथ दौड़ती आ रही नीलगाय मार्ग से गुजर रही कार से टकरा गई, इससे नीलगाय घायल हो गई और कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कार चालक ब्रिजेश घायल हो गया। कार चालक को भी राहगीरों ने चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया।