फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संचारी रोग के लिए विभाग कर ले पूरी तैयारियां : सीडीओ

संचारी रोग के लिए विभाग कर ले पूरी तैयारियां : सीडीओ

Thu, 13 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
संचारी रोग के लिए विभाग कर ले पूरी तैयारियां : सीडीओ
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल करने के लिए प्रत्येक जनपदवासी को जागरूक होना पड़ेगा। एक-दूसरे को साफ-सफाई पर ध्यान देते हुए जागरूक करना होगा। अगर साफ-सफाई पर प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी ले तो संचारी रोग बिल्कुल नहीं फैलेगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विभिन्न विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। संबंधित विभाग अपने कार्य योजना पूर्ण विस्तृत बनाकर संचालित करें। इस माह हेतु बनाई जाने वाली कार्ययोजना में लक्ष्यों का उल्लेख आवश्यक रूप से किया जाएगा। माह की समाप्ति के उपरांत राज्य मुख्यालय को प्रेषित रिपोर्ट में सभी उपलब्धियां निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रदर्शित की जाएंगी। साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने और शुद्ध पेयजल उपलब्ध जोर देते हुए सभी विभाग व्यापार परिवर्तन तथा व्यापक योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नगर विकास विभाग पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, चिकित्सा, शिक्षा, दिव्यांग जन कल्याण, समाज कल्याण, कृषि एवं सिंचाई विभागों का संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम में विशेष भूमिका है। संबंधित सभी अधिकारी अपनी तैयारी पूर्ण कर लें और अभियान को सफल बनाएं। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने नगर निकाय के अधिकारियों की उपस्थिति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी बैठक में अवश्य उपस्थित हों। चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, डॉ. दिग्विजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed