{"_id":"5d0154a9bdec22073407681d","slug":"15603682871-baghpat-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी के पानी में कीड़े मिलने पर लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी के पानी में कीड़े मिलने पर लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गायत्रीपुरम मोहल्ले में नगरपालिका की ओर से सप्लाई किए जा रहे पानी में कीड़े निकलने पर लोगों ने रोष जताया है। उन्होंने दूषित पानी से बीमारियां होने की आशंका जताई। उन्होंने चेतावनी दी यदि दूषित पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई तो तो आला अफसरों से इसकी शिकायत करेंगे।
गायत्रीपुरम मोहल्ले की महावीर वाली गली में पिछले कई दिन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस पानी में कीड़े भी निकल रहे हैं। क्षेत्रवासी राहुल शर्मा ने मंगलवार को पानी में कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए। मोहल्ले में दूषित पानी पीने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही शुद्ध पानी की सप्लाई नहीं हुई तो इसके विरोध आला अफसरों से शिकायत की जाएगी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी। डॉ. ओमपाल सिंह, सचिन ठाकुर, पंकज भारद्वाज, पिंटू भारद्वाज, सरताज अली सहित अन्य ने भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग की। उधर, नगर पालिका के ईओ ललित कुमार आर्य ने कहा कि राष्ट्रवंदना चौक स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय के पास नाले की सफाई कराई जा रही थी। उसी दौरान एक पाइप टूट गया था। इसके चलते दूषित पानी सप्लाई हो गया था। अब पाइप को ठीक करा दिया गया है। इसलिए अब दूषित पानी की समस्या नहीं रहेगी।