{"_id":"5d0154a3bdec22071f56e0ac","slug":"15603682811855-baghpat-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 गांवों को किया जाएगा प्रदूषण मुक्त, अधिकारी समझे अपनी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 गांवों को किया जाएगा प्रदूषण मुक्त, अधिकारी समझे अपनी जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने एनजीटी के विभिन्न प्रकरणों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। निर्धारित किए गए कार्यों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने और जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंडन और कृष्णा नदी के किनारे बसे 55 गांवों में और नियम विरुद्ध चलने वाले ईंट भट्ठों के मामले में एनजीटी सख्त है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कृषि, डीपीआरओ, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक ली। डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों को प्लास्टिक के थैली और पॉलिथीन मुक्त किया जाए। कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देंगे। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कैंप के दौरान जो भी जांच रिपोर्ट आएंगी, उन्हें उपलब्ध कराएंगे। वहीं निरंतर कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। कृषि विभाग के अधिकारी 55 गांवों में किसानों को रासायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसान और जैविक खेती करने के लिए जागरूक करेंगे। किसानों की पाठशाला में भी जानकारियां देंगे। इसके अलावा अन्य कार्यशाला आयोजित कर किसानों को जागरूक करेंगे। वन विभाग के अधिकारी से खपराना और मिलाना में बनने वाले बायोडायवर्सिटी पार्क तैयार करने की रिपोर्ट मांगी है। वहीं ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को पॉलिथीन और पौधरोपण के लिए जागरूक करेंगे। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। जल निगम को निर्देश दिए हिंडन नदी क्षेत्र के गांवों में हैंडपंपों की स्थिति और पाइप पेयजल योजनाओं की रिपोर्ट देंगे। सीडीओ ने चेतावनी दी कि एनजीटी के मामले में कोई लापरवाही बरती तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।