{"_id":"5d000075bdec2207410e8ae9","slug":"15602811965-baghpat-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के तीन पैरा क्रिकेटरों का यूपी टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के तीन पैरा क्रिकेटरों का यूपी टीम में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। जिले के सैड़भर गांव के तीन पैरा खिलाड़ियों का दिल्ली में होने वाली क्रिकेट की व्हील चेयर प्रीमियम लीग (आईडब्ल्यूपीएल) के लिए यूपी की टीम में चयन हुआ है। यह टूर्नामेंट 19 जून को दिल्ली में शुरू होगा। वर्तमान समय में तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं।
पैरा खिलाड़ियों (दिव्यांग) की 19 जून से दिल्ली के द्वारिका में क्रिकेट की व्हील चेयर प्रीमियर लीग (आईडब्ल्यूपीएल) का आयोजन होगा। इस लीग में आठ प्रदेशों की टीम हिस्सा लेगी। उत्तर प्रदेश की टीम के लिए हुए ट्रायल में सैड़भर के तीन पैरा खिलाड़ियों का चयन किया है। इसमें आदित्य छोक्कर, योगेश यादव उर्फ योगी और दीपक यादव शामिल हैं। आदित्य ने बताया कि यूपी टीम में चयन के लिए तीनों खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। योगेश यादव विकेट कीपर और बल्लेबाजी के तौर पर चुने गए हैं। वहीं दीपक यादव ने ऑल राउंडर के रूप में टीम में जगह बनाई है। आदित्य ने बताया कि यह प्रतियोगिता 19 से 23 जून तक दिल्ली में चलेगी। यह टूर्नामेंट डिसेबल स्पोटिंग सोसाइटी (डीएसएस) की ओर से कराया जा रहा है। इसमें केवल क्रिकेट के व्हील चेयर पैरा खिलाड़ी ही भाग लेंगे।
टूर्नामेंट में आठ राज्य की टीम लेगी हिस्सा
टूर्नामेंट में गुजरात, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु राज्य की टीम हिस्सा लेगी।
मेहनत लाई रंग, जीतेंगे प्रतियोगिता
बागपत। बालैनी क्षेत्र के नवादा गांव निवासी पैरा खिलाड़ियों को क्रिकेट सिखाने वाले कोच तरुण यादव ने यूपी की टीम में चयनित तीनों खिलाड़ियों ने मेहनत की। पैरा खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास कराया। तीनों खिलाड़ियों का चयन उनकी मेहनत और अभ्यास कराने की तकनीक के द्वारा हुआ है। वहीं तीनों खिलाड़ियों की मेहनत भी रंग लाई है। खिलाड़ियों ने कहा कि वह प्रतियोगिता जीतने के लिए दम लगा देंगे।