{"_id":"5cfeae23bdec22078d331204","slug":"156019458712-baraut-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता धैर्य रखे, हार जीत को होती रहती है- जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता धैर्य रखे, हार जीत को होती रहती है- जयंत चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मलकपुर, सिनौली और बड़ौत में रालोद कार्यकर्ताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे और कहा कि कार्यकर्ता धैर्य रखे, चुनाव में हार जीत को होती रहती है।
जयंत चौधरी सोमवार को सुबह समय लोयन मलकपुर गांव में पहुंचे, वहां 31 मई को 69 वर्षीय ईश्वर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उन्होंने वहां पहुंचकर ईश्वर सिंह के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद जयंत चौधरी सिनौली गांव में ओमपाल मान एडवोकेट के आवास पहुंचे, वहां उनकी माता का कुछ दिन पहले निधन हुआ है। वहां भी पहुंचकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को दुख सहन करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इसके बाद जयंत चौधरी बड़ौत में पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर के आवास पर पहुंचे। जहां कुछ दिन पहले उनके भांजे की मौत हो गई। यहां पर भी उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि हार जीत होती रहती है, कार्यकर्ता धैर्य से काम करें। हार की समीक्षा भी की जा रही है। प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर उनके साथ अश्वनी तोमर, महावीर सिंह, सुखपाल, संजू तोमर, सुरेंद्र चौधरी, रणवीर, भोपाल, दीपक, कृष्णपाल, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना आदि रहे।