{"_id":"5cfeae19bdec2206ff5a8028","slug":"156019457713-baghpat-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"करें योग रहे निरोग के आह्वान के साथ मनाएंगे योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करें योग रहे निरोग के आह्वान के साथ मनाएंगे योग दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम पवन कुमार ने कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसमें सभी अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थित सुनिश्चित होगी। 15 जून से 30 जून तक योग पखवाड़ा आयोजित होगा। ग्राम पंचायतों में भी प्राथमिकता के साथ योग दिवस को मनाया जाएगा।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम पवन कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनेगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी का इसमें सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा 15 से 30 जून तक %करें योग रहे निरोग सूत्र’ के साथ योग पखवाड़ा आयोजित कराने एवं समस्त जनसामान्य को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिदिन प्रात: योगाभ्यास कराया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुबह सात से आठ बजे के मध्य कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार 45 मिनट तक जनपद के पंचायत स्तर, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, एवं जिला मुख्यालय पर विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की देखरेख में योगाभ्यास कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम के चलते जनपद भर में सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक स्तर पर कराया जाएगा। जिला स्तर पर 21 जून को पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक सामूहिक योग कार्यक्रम होगा। योग दिवस महिलाओं व छात्र-छात्राओं की जन सहभागिता कराई जाएगी। जागरूकता के लिए रैली निकाली जाए। योग्य स्थल पर पेयजल, सफाई, एंबुलेंस तथा पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रखी जाएगी। सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसडीएम बागपत राजपाल सिंह मौजूद रहे।