फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के प्रत्येक गांव में बनेगा वाटर रिजर्व बैंक

बागपत के प्रत्येक गांव में बनेगा वाटर रिजर्व बैंक

Mon, 10 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बागपत के प्रत्येक गांव में बनेगा वाटर रिजर्व बैंक
बागपत। जिले को पानीदार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जल पुरुष राजेंद्र सिंह, डीएम पवन कुमार और सीडीओ पीसी जायसवाल ने मंथन किया। जिले के प्रत्येक गांव में वाटर रिजर्व बैंक बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लिए एक स्वच्छ तालाब को चयन किया जाएगा। इसके बाद पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। इससे आने वाली पीढ़ी को पानी की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

डौला गांव में जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने मीटिंग में कहा कि आने वाली पीढ़ी को पानी की कमी न हो, इसके सभी को एक साथ होकर काम करना है। जिले में भूगर्भ जल कम होने से ब्लॉक डार्क जोन में जा चुके हैं। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। स्कूल और कॉलेज में गोष्ठियां और रैली का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने डीएम से आह्वान किया प्रत्येक गांव में वाटर रिजर्व बैंक बनाया जाए तो जिले में कभी पानी की कमी नहीं होगी। इसके लिए गांव में ऐसे तालाब का चयन किया जाए, जो अतिक्रमण और गंदगी मुक्त हो। अगर कार्यक्रम जिले में सफल हो जाता है तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे प्रदेश में इसे लागू कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि डौला गांव में गोसाई वाले तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद उसे स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराने की तैयारियां की जा रही है। इसके लिए डीएम और सीडीओ से मांग रखी कि प्रशासन के सहयोग की जरूरत है। जिले को पानीदार बनाने में प्रशासन का सहयोग सबसे जरूरी है। डीएम पवन कुमार ने उन्हें इस कार्य को पूरा करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया है। लेखपालों के साथ तालाब के नक्शे को देखा। स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार रामनयन सिंह, बीडीओ कृपाल सिंह, राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed