फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बस न मिलने से आक्रोशित यात्रियों ने किया हंगामा

बस न मिलने से आक्रोशित यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 10 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बस न मिलने से आक्रोशित यात्रियों ने किया  हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के दिल्ली बस स्टैंड पर यात्रियों ने किरठल और अन्य गांवों के लिए कई घंटे इंतजार के बाद भी बस न मिलने पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हुई। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

रविवार को काफी संख्या मेें यात्री दिल्ली बस स्टैंड पर पुष्पेंद्र चौहान के नेतृत्व में एकत्र हुए और हंगामा किया। उनका कहना था कि नगर से बड़ौत-रमाला-टांडा मार्ग पर बसों का संचालन ठप है। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायत करने के बाद भी परिवहन विभाग का एक भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वे मजबूरी में दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहन में सफर कर रहे हैं। उन्होंने हंगामा कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। उधर, बड़ौत डिपो के एआरएम योगेंद्र पाल सिंह ने कहा शिकायत मिली है, जल्द ही इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रदर्शन में अशोक, प्रदीप, सुभाष, अमित, धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र, सागर, सत्यम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed